अनूपगढ़: डीईओ की जांच में गाँव 71 जीबी के निजी स्कूल के प्रिंसिपल को पाया गया दोषी, मान्यता रद्द करने के लिए फाइल भेजेंगे बीकानेर
गांव 71 जीबी के केएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11 मार्च को प्रिंसिपल द्वारा कक्षा चार के मासूम छात्रों को प्लास्टिक की पाइप से पीटने के मामले में अब डीईओ ने भी आरोपी प्रिंसिपल सुनील बिश्नोई को जांच में दोषी पाया है। डीईओ अरविंद्र सिंह ने आज शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि अब पूरी फाइल तैयार कर मान्यता रद्द करने के लिए बीकानेर शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी।