नवाबगंज: भरत तिवारी मौत मामले पर बाराबंकी में उबाल, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, CBI जांच और ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग
बाराबंकी में बिहार में भरत तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में ब्राह्मण उत्थान महासभा ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।