नवाबगंज: बावली चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्करः दो युवकों की मौत, पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बावली चौराहे के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रात करीब 10:40 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान इचोलिया निवासी अभिषेक कुमार और रिंकू कश्यप के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे।