तुएगोंदी देव जात्रा के दौरान उस समय विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जब कथित रूप से बलि के लिए लाए गए एक बकरे को पुलिस अपने कब्जे में लेकर वहां से चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस होने लगी, जिससे कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा।