बिंदकी: बिंदकी में प्रारंभ हुआ 10 दिवसीय प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग, भारतीय परंपरा के 16 संस्कारों पर हुई चर्चा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे की लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ 10 दिवसीय प्रांतीय शिशु वाटिका प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। प्रथम सत्र में प्रांत संगठन मंत्री रजनीश पाठक ने रामचरितमानस के आधार पर प्राचीन भारतीय परंपरा के 16 संस्कारों की विधिवत चर्चा किया। 40 विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे।