महोबा: महोबा आरी गांव में 500 रुपये के विवाद में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप, SP से कार्रवाई की मांग
Mahoba, Mahoba | May 15, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम आरी निवासी प्रदीप अहिरवार ने दुकानदार पर जातिसूचक गाली देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक महोबा को तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि पूरनलाल ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद पूरनलाल व उसके बेटे नन्दकिशोर ने प्रदीप को मारा। सूचना पर भाई सुधीर मौके पर पहुंचा और 500 रुपये दे दिए।