हेरहंज: हेरहंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एसआईआर प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
हेरहंज स्थित भंडार चौक के सभागार में गुरुवार दोपहर से भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एसआईआर प्रशिक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह प्रशिक्षण प्रभारी राजधानी यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे और दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया । जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।