भीलवाड़ा: गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस पर थर्ड डिग्री और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए
आसीन्द थाना पुलिस पर अमानवीय व्यवहार और मारपीट के आरोपों को लेकर बुधवार शाम करीब 4 बजे गुर्जर समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि 19 जून को बाजून्दा निवासी जेठूलाल गुर्जर को पुलिसकर्मी श्मशान घाट क्षेत्र से जबरन उठाकर आसीन्द थाने ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।