कोलायत: कोलायत के हदां के बायाँ जी मंदिर में चोरी, अज्ञात चोरों ने दानपात्र तोड़कर नगदी चुराई, पुलिस को सूचना दी
हदां तहसील मुख्यालय पर बायाँ जी के मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बायाँ सा बोरटी विकास समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह इंदा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन एक युवक पक्षियों को दाना डालने आता है।बुधवार को जब वह युवक आया था, तब चोरी हो रखी थी।