इचाक: ईचाक कुबड़ी पुल महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में कुबड़ी पुल के नीचे मिले महिला के शव की पहचान के साथ हत्या की गुत्थी सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। 25 अगस्त को नेशनल पार्क के पीछे शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पहचान के लिए सुरक्षित रखा था।