करनैलगंज: कटरा बाजार में सियासी घमासान, पूर्व सपा विधायक ने भाजपा विधायक-पुत्र पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कटरा बाजार विधानसभा मे सियासी संग्राम तेज हो गया है। पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दुबे ने BJP विधायक बावन सिंह व उनके पुत्र वैभव सिंह उर्फ मोनू पर ब्लॉक हलधरमऊ मे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। बैजनाथ ने DM को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर लूट का आरोप लगाया। रविवार 1 बजे जवाब मे वैभव सिंह ने फेसबुक पर चुनौती दी कि ₹1 का भ्रष्टाचार साबित हुआ,तो राजनीति छोड़ दूंगा।