करनैलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने शुक्रवार 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में साफ-सफाई और वार्ड की स्थिति खराब पाई गई, वाटर कूलर ठीक नहीं था और प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल रहा था। एसडीएम ने इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी और चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी किया। सुधार न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई।