करनैलगंज: परसपुर में एंबुलेंस की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
परसपुर-भौरीगंज मार्ग पर पसका मोड़ तिराहा के पास रविवार करीब 10 बजे मधईपुर कर्मी निवासी 18 वर्षीय अंकित वर्मा की सरकारी एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई। अंकित चाचा को लेने परसपुर जा रहा था। हादसे के बाद उसे CHC परसपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने शव को PM को भेजा है।