सहारनपुर: भाजपा स्थापना दिवस को लेकर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में हुई रणनीति बैठक, वाई पी सिंह ने किया संबोधन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस को लेकर सहारनपुर में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।