फिरोज़ाबाद: स्मार्ट मीटरों पर भड़के व्यापारी, सदर विधायक मनीष असीजा से रोक लगाने की गुहार लगाई
फिरोजाबाद में उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में सदर विधायक मनीष असीजा से सोमवार सुबह 11 बजे करीब मिलकर स्मार्ट व प्रीपेड मीटरों के खिलाफ 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं और गलत बिजली बिल आ रहे हैं। सदर विधायक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।