मुरैना नगर: नारायण वाली गली में ₹236 करोड़ की चंबल वाटर प्रोजेक्ट की खुली पोल, कांग्रेस ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप
मुरैना नगर निगम क्षेत्र के दत्तपुरा इलाके की नारायण वाली गली में चंबल वाटर प्रोजेक्ट के काम में बड़ी लापरवाही सामने आई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना ट्रेंच पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जबकि नियम अनुसार 9 फीट गहराई जरूरी है। पाइपों में वेल्डिंग भी नहीं है, जिससे लीकेज का खतरा है। विशेषज्ञों ने इसे 236 करोड़ की योजना के लिए बड़ा जोखिम बताया है।