फतुहा: नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव के पास चोरी की एक सीएनजी ऑटो की बरामद
Fatwah, Patna | Apr 29, 2026 नदी थाना पुलिस ने गढोचक गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के सीएनजी ऑटो को बरामद किया है। सीएनजी ऑटो चालक कटरा बाजार निवासी कंचन कुमार को गिरफ्तार किया है। ऑटो 19 अप्रैल को रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। ऑटो मालिक मिथिलेश कुमार ने रामकृष्णा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आरोपी चालक को जेल भेजा जायेगा।