बक्सर: बक्सर में फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 बक्सर के पीपरपांती रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने चल रही फर्जी कंपनी आकृति फाइनेंस' का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भाजपा नेता रामकृष्ण ओझा की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर संचालक रंजन कुमार श्रीवास्तव को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कंपनी लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ₹5000 लॉगिंग चार्ज'' वसूल रही थी।