कोल: वेंडिंग जोन के दुकानदारों ने ननि पर लगाया अतिरिक्त रुपये वसूलने का आरोप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 6, 2026 शहर में वेंडिंग जोन के दुकानदारों ने नगर निगम पर अतिरिक्त रुपए वसूल करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त वसूली के मामले को लेकर दर्जनों की तादाद में वेंडर्स इकट्ठा होकर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान वेंडर्स ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया और नगर निगम के विरोध में नारेबाजी की है।