शाजापुर: डाइट शाजापुर में ओआईसी ने किया एफ एल एन प्रशिक्षण का अवलोकन
शाजापुर। बुधवार को डाइट शाजापुर में चल रहे पांच दिवसीय एफ एल एन शिक्षकों के प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का अवलोकन राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से जिले की ओआईसी सुषमा भट्ट द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से एफ एल एन प्रशिक्षण के बारे में चर्चा करते हुए नेस राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के बारे में भी शिक्षकों से जानकारी ली।