मंझनपुर: कौशाम्बी जिला कारागार में महिला बंदी की हत्या का प्रयास, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
कौशाम्बी जिला जेल में निरुद्ध एक महिला बंदी की शुक्रवार को गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया गया। उसकी गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। वह हमलावर के बाबत कुछ भी नहीं बता पा रही है। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, जेल प्रशासन ने खुदकुशी का प्रयास करने की बात कही है।