मुगलसराय: मुगलसराय में महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, तीनों गंभीर घायल
मुगलसराय क्षेत्र में शनिवार दोपहर 03 बजे एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ मालगाड़ी के सामने पहुंच गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में पारिवारिक विवाद की आशंका है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।