बड़हिया: बड़हिया में ई-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन लोग घायल
शुक्रवार अपराह्न 2 बजे बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसे पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. घायलों का बड़हिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ.जानकारी के मुताबिक सिनेमा हॉल के समीप बड़हिया की ओर जा रही ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.