उज्जैन शहर: त्रिशूल और ऊँ की आकृति के विद्युत पोल से जगमग होगा शहर का हरीफाटक ब्रिज महापौर मुकेश टटवाल।
शहर के हरि फाटक ब्रिज से महाकाल लोक की सुंदरता में और वृद्धि के लिए ब्रिज पर महापौर मद से 1.26 करोड़ की राशि से त्रिशूल और ऊँ की आकृति वाले नए आकर्षक विद्युत पोल लगाए गए हैं साथ ही 12000 ल्यूमेंस वॉट की लाइट लगाई गई है जिससे संपूर्ण ब्रिज दूधिया रोशनी से जगमग होगा। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा मंगलवार को स्मार्ट सिटी के पलाश शर्मा के साथ निरिक्षण किया।