बिजावर: बिजावर के उदयपुरा में पहाड़ी पर जेसीबी से अवैध खुदाई का आरोप, बिना अनुमति उत्खनन की चर्चा वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के बिजावर क्षेत्र के उदयपुरा गांव में जेसीबी मशीन से पहाड़ी की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के पहाड़ी का उत्खनन किया जा रहा है। जिसका वीडियो रविवार की शाम 4 बजे वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है हालांकि, संबंधित विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं है