अररिया: अचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे 20 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Apr 30, 2025 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा नरपतगंज मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव खून से लथपथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं युवक की पहचान फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी कपड़ा व्यवसाय अशोक गुप्ता के 20 वर्षीय बेटे दीपू कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।