लखवाड़ क्षेत्र के धींगा गांव की नीलम की शादी दो साल पहले देहरादून के कालसी क्षेत्र के ग्राम कचटा निवासी मनोज के साथ हुई थी। मनोज मजदूरी करता था और कल दोपहर में मजदूरी के बाद मनोज घर खाने खाने पहुंचा तो दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
कहासुनी बढ़ने पर नीलम चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली और फिर मनोज भी पीछे से बाहर आया और बरामदे में नीलम पर तेजधार पाठल से हमला कर दिया। गर्दन, पीठ और बगल पर कई वार किए गए। गंभीर चोटों के चलते नीलम की मौके पर ही मौत हो गई।
मनोज की मां घर के पास खेत में काम कर रही थीं। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचीं और अपने छोटे बेटे संजय को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
वहीं फिलहाल अपनी पत्नी को धार धार हथियार से मौत के घाट उतारने वाला कचटा गाँव निवासी 25 वर्षीय मनोज नामक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की की जॉच की जा रही है।
#DehradunNews #UttarakhandNews #KalsiNews #VikasnagarNews #UttarakhandCrime #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #CrimeUpdate #WifeMurderCase #DomesticViolence #PoliceAction #UttarakhandPolice #DehradunCrime #ManojArrested #JusticeForNeelam #उत्तराखंड_न्यूज #देहरादून_न्यूज #पत्नी_की_हत्या #क्राइम_न्यूज #बड़ी_खबर #पुलिस_कार्रवाई #सिटी_स्पेशल_न्यूज
#CitySpecialNews
Hardwar, Haridwar | Oct 10, 2026