विकास एवं जन कल्याण योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
आज दिनांक 04.07.2026 को जिलाधिकारी,सहरसा,श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विकास एवं जन कल्याण योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आमजन को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, शिकायतों के समयबद्ध निवारण तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी बल दिया। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विकास योजनाओं की गति को और अधिक प्रभावी बनाते हुए जिले के समग्र एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करना रहा।
29 views | Samastipur, Bihar | Jul 4, 2026