ग्यारसपुर: विदिशा भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन, ग्यारसपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विदिशा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार दोपहर 3 बजे किया गया। कार्यक्रम में डॉ.मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को चित्र प्रदर्शनी एवं संबोधनों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में जिले भर सहित ग्यारसपुर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया