लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार महावीर मंदिर में रामनवमी पर श्रद्धालुओं ने किया पूजन
शहर के पुरानी बाजार महावीर मंदिर परिसर में रविवार की पूर्वाह्न 9:00 बजे रामनवमी त्योहार को लेकर मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन किया गया ।दरअसल जिले भर में धूमधाम एवं परंपरागत तरीके से रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा इस मौके पर सुबह से ही महावीर मंदिर में श्रद्धालु उपवास रखकर विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की।