शिवपुरी नगर: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹8.40 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक भी जब्त
शिवपुरी जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के कड़े निर्देशों के बाद चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, देहात थाना पुलिस ने हवाई पट्टी के पीछे लुधावली क्षेत्र से दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है।