गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी की वॉशिंग मशीन के साथ 2 आरोपियों को इंदिरा नगर ढाले के समीप से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल पुलिस ने चोरी की वॉशिंग मशीन के साथ 2 आरोपियों को इंदिरा नगर ढाले के समीप से गिरफ्तार किया है। दरअसल 12 अप्रैल को रामगढ़ताल इलाके से अनुज कुमार वर्मा के घर के बाहर पिकअप पर लदी वॉशिंग मशीन दो अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस ने रोहन व कृष्णानंद पांडे को गिरफ्तार किया है।