गोरखपुर: गोरखनाथ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दो लोगों को चाकू मारने वाले युवक को तरंग पुल से गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखनाथ इलाके के रहने वाले एक डॉक्टर के घर में घुसकर चाकू से दो लोगों को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी अक्सर डाटा करती थी। जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया।