गोरखपुर: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला को देता रहा धोखा कैंट पुलिस ने कूड़ाघाट से अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर अपनी पत्नी को धोखा देने वाले अभियुक्त को कैंट पुलिस ने कूड़ाघाट से गिरफ्तार किया है उसकी पत्नी ने कैंट थाने पर तहरीर दी कि, उसका पति अपने आप को पुलिस अधिकारी बताता है उसने 2021 में मुझसे शादी की अब वह कूड़ाघाट में किसी और महिला के साथ रहता है। इसके बाद यह मामला मुझे पता चला तो मैंने थाने पर इसकी शिकायत की।