गोरखपुर: तीन पशु तस्करों पर एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत की कार्रवाई
एसएसपी जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाया जा रहे अभियान के क्रम में प्रभावी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में गैंग लीडर रमेश कुमार यादव और गैंग के सदस्य राजकुमार व आजाद के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह तीनों शातिर पशु तस्कर हैं। आज उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत करवाई हुई है।