रीगा: सीतामढ़ी हादसा,पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, सहायता राशि दिलाने का दिया भरोसा
रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवासी पंचायत के धनुषी टोला वार्ड संख्या-1 में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह सीतामढ़ी जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।