डीआरआई (DRI) की यूपी यूनिट के सटीक इनपुट पर जालौन पुलिस और डीआरआई ने 29 अक्टूबर को डकोर थाना क्षेत्र के एरी रामपुर गांव में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। यहाँ 20x20 वर्ग मीटर में गुलाब जल फैक्ट्री के पंजीकरण की आड़ में टीन शेड के नीचे सल्फ्यूरिक एसिड और अन्य केमिकल्स से 'मेफड्रोन' सिंथेटिक ड्रग्स बनाई जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में एसिड और मुख्य अभियुक्त हेमंत के घर से निर्मित ड्रग्स बरामद किया। इस अवैध धंधे के मास्टरमाइंड महाराष्ट्र निवासी संतोष अडके को डीआरआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, खुफिया तंत्र की विफलता और समय पर सूचना न जुटा पाने के कारण संबंधित हल्का व बीट प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट ।
Jalaun, Jalaun | Oct 31, 2026