जोधपुर: सूरसागर के भूरटिया क्षेत्र में विद्युत लाइन की चपेट में आने से करंट लगने से एक युवक की हुई मौत
सूरसागर भूरटिया क्षेत्र में घर पर 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, मृतक के भाई ने इस बारे में सूरसागर थाने में मर्ग में रिपोर्ट दी।सूरसागर पुलिस ने बताया कि भूरटिया क्षेत्र में रहने वाला कैलाश की 11 केवी विद्युत लाइन से करंट आने पर मौत हो गई इस बारे में उसके भाई नाथू सिंह की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।