जोधपुर: ओलंपिक रोड स्थित रेलवे ने बिना टिकट व अनियमित यात्रा के 20 हजार मामलों से वसूले 93 लाख रुपये
रेलवे ने बिना टिकट व आरक्षित कोचों में अनाधिकृत यात्रा करने वाले यात्रियों पर अपना शिकंजा कसते हुए एक माह में बीस हजार से भी अधिक मामलों से लगभग 93 लाख रुपए का राजस्व वसूल किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि टिकट जांच अभियान को और तेज किया जा रहा है।