बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर शराब माफिया और रेल पुलिस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ट्रॉली बैग से भारी मात्रा में बीयर बरामद
Barh, Patna | Jun 11, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक शराब माफिया और रेल पुलिस तथा आरपीएफ के जवानों के बीच काफी नोक झोंक हुई। शराब माफिया शराब की खेप लेकर उतरे और मुख्य गेट से बाहर निकल गए।लेकिन रेल पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे धर दबोचा और थाने ले गए। आरोपी के बैग से बियर बरामद की गई। आगे की कार्रवाई जारी है।