माखन नगर: माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने पांडे हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 17, 2026
रविवार को माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह नर्मदापुरम स्थित पांडे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने सेमरी हरचंद निवासी छोटेलाल कुशवाह के दामाद चंद्रहास कुशवाह एवं नर्मदापुरम निवासी राजकुमार दुबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।