भिंड नगर: सौगात गार्डन के पास गौरी सरोवर में तैरता मिला अज्ञात अधेड़ का शव,इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
भिंड शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब गौरी सरोवर में एक अज्ञात अधेड़ का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी है।सौगात गार्डन के पास गौरी सरोवर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात अधेड़ का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया।