दाउदनगर: अनुमंडल कार्यालय सभागार में एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फायर ऑडिट को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अनुमंडल कार्यालय सभागार में अग्नि सुरक्षा को लेकर प्रबंधन को लेकर एक बैठक का आयोजन एसडीओ अमित राजन की अध्यक्षता में मंगलवार को 12:00 से किया गया, जिसमें फायर ऑडिट को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।बताया गया कि बैठक का उद्देश्य जन- धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आग से होने वाले दुर्घटनाओं को रोकना था। फायर ऑडिट के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।