छपरा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुए मोबाइल बरामद
Chapra, Saran | Apr 5, 2026 छपरा पुलिस कप्तान के निर्देश पर चोरी गुम हुए मोबाइल को प्रशासन द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया है.पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न थाने में पुलिस द्वारा मोबाइल को बरामद करने के बाद वास्तविक धारक स्वामी को मोबाइल थाने में बुलाकर सौंप दिया गया है. प्रशासन द्वारा टेक्निकल टीम के सहयोग से चोरों पर कार्रवाई किया जा रहा है.