*मछली पकड़ने में अधेड़ व्यक्ति तालाब में डूबा*
*तलाश में जुटे गांव के लोग और पुलिस*
यूपी हेड /नागेन्द्र पांडे
फतेहपुर यूपी । थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में मछली पकड़ते समय 40 वर्षीय जिया लाल कोरी गहरे पानी में डूब गए। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
बताया गया कि जिया लाल कोरी पुत्र शिवराज कोरी गांव के तालाब में मछली पकड़ रहे थे । इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में जाल डालकर उनकी तलाश शुरू कराई। स्थानीय गोताखोरों को भी खोजबीन में लगाया गया । तालाब में लगातार तलाश किए जाने के बावजूद खबर लिखे जाने तक जिया लाल कोरी का कोई पता नहीं चल सका था । घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।