मेसकौर: सिरदला बाजार में 490 लीटर शराब के साथ कार जब्त, तस्कर फरार
Meskaur, Nawada | Apr 17, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 490 लीटर अवैध शराब बरामद की। रजौली से सिरदला आने की गुप्त सूचना पर अपर थाना अध्यक्ष विकास कुमार के निर्देश में एएसआई प्रियेश कुमार विद्यार्थी व नागेंद्र पासवान की टीम गश्ती के दौरान सिरदला बाजार पहुंची। पुलिस को देखते ही कार सवार तस्कर वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। 4pm