नदबई: नदबई-नगर रोड पर बाइक फिसलने से फूफा-भांजा गंभीर रूप से घायल
नदबई-नगर रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार फूफा और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव ऊँच के पास बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दोनों घायल काफी देर तक सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़े रहे। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।