Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

कोचिंग के बाहर दो छात्रों में विवाद, 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या चन्दौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना में 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक छात्र लवकुश (16 वर्ष) प्रतापपुर गांव का निवासी था और कक्षा 10 में पढ़ता था। आरोपी छात्र भी उसी कोचिंग संस्थान में 10वीं का छात्र है तथा फतेहपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कोचिंग संस्थान के बाहर दोनों छात्रों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी छात्र ने लवकुश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर देवेंद्र कुमार तथा कोतवाली पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया है कि मृतक पिछले तीन-चार दिनों से उसे लगातार गाली दे रहा था, जिससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chakia, Chandauli | Jun 12, 2026

MORE NEWS