चूरू: यमुना जल समझौते पर मंथन, चूरू, झुंझुनूं, सीकर को मिलेगी राहत
Churu, Churu | May 15, 2026 जयपुर। मरुस्थलीय जिले व शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक कदम बढ़े हैं। नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, सीएम भजनलाल शर्मा व हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की उच्चस्तरीय बैठक में यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन की गाइडलाइन व समय सीमा तय कर परियोजना शीघ्र शुरू करने पर मंथन हुआहै।