चित्तौड़गढ़: गांधी नगर क्षेत्र में चल रहे दो गेम जोन को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी के चलते नगर परिषद ने किया सीज
नगर परिषद प्रषासन द्वारा शहर के दो गेम जोन मे अग्नि सुरक्षा उपकरणों की कमी पाये जाने एवं तय मापदण्ड नही अपनाये जाने पर उन्हे सीज किया गया। आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि हाल मे देश/राज्य मे हुई अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना मे परिषद के राजस्व अधिकारी आदि की एक टीम का गठन कर शहर मे कार्रवाई की गई।